सोनीपत:पार्टी कार्यकर्ता संगठन की आत्मा:अरविंद शर्मा

-गोहाना

से यमुनानगर तक उत्साह की लहर: डॉ. अरविंद ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल

-14 अप्रैल

को यमुनानगर में जोश, उत्साह के साथ पहुंचेंगे कार्यकर्ता

सोनीपत, 9 अप्रैल (हि.स.)। गोहाना में आयोजित भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में

हरियाणा सरकार के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद

शर्मा ने पार्टी की मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि

कार्यकर्ता संगठन की आत्मा हैं। आने वाले कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी देते हुए

संगठनात्मक ऊर्जा का संचार किया।

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बुधवार को सिंचाई विश्राम

गृह में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया

और उनके समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और राष्ट्र

प्रथम की भावना ही पार्टी को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाती है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव

अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के हिसार और यमुनानगर

में ऐतिहासिक परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। हिसार में प्रधानमंत्री महाराजा अग्रसेन

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का लोकार्पण करेंगे और अयोध्या की पहली उड़ान को रवाना करेंगे।

वहीं, यमुनानगर में 800 मेगावाट की दीनबंधु चौधरी छोटूराम थर्मल पावर परियोजना की आधारशिला

रखेंगे। डॉ. शर्मा ने कहा कि गोहाना से कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी

और उत्साह के साथ यमुनानगर पहुंचेंगे। उन्होंने पार्टी की ऐतिहासिक उपलब्धियों जैसे

धारा 370 व 35ए को हटाना, तीन तलाक कानून को समाप्त करना और राम मंदिर निर्माण का उल्लेख

करते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं और जनसमर्थन की बदौलत संभव हो सका है।

इस अवसर पर गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, पूर्व

जिलाध्यक्ष डॉ धर्मबीर नांदल, तीर्थ राणा, जसबीर दोदवा, ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त,

पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना, मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र मुदगिल, विनोद सरपंच, सूरजमल शर्मा,

कुलदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर