
कांकेर, 11 मार्च (हि.स.)। जिले के चारामा में प्राथमिक-माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के रसोई कक्ष में रखे तीन गैस सिलेंडर की चोरी बीती रात में हुई है। थाने से महज 15 मीटर की दूरी पर स्थित प्राथमिक और माध्यमिक शाला के केंद्रों से चोरों ने तीन गैस सिलेंडर चुरा लिए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता यादव ने आज मंगलवार सुबह 9:30 बजे देखा कि रसोई कक्ष का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने तुरंत प्रधान पाठक को सूचित किया। शाला के प्रधान पाठक लोचन यादव ने इस घटना की जानकारी एएसपी कांकेर, खंड शिक्षा अधिकारी और नगर पंचायत चारामा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दी। यह शिक्षण केंद्र नेशनल हाईवे 30 के पास स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय कुछ असामाजिक तत्व यहां जमा होते हैं। थाने के इतने नजदीक होने के बावजूद चोर बेखौफ हैं। स्थानीय लाेगाें ने इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की कई बार मांग की गई है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे