पिस्तौल के साथ दो कुख्यात डकैत रूपहीहाट में गिरफ्तार

नगांव (असम), 12 जून (हि.स.)। रूपहीहाट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ दो कुख्यात डकैतों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के 7 स्टार लग्जरी होटल में छापामारी कर दोनों आरोपितों को दबोच लिया।

गिरफ्तार डकैतों की पहचान ताजाजुल हक और रशिदुल हक के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 7.65 एमएम की एक पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपित डकैती की योजना बनाने के उद्देश्य से नंबर-2 बरगुली क्षेत्र से आकर होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में भी शामिल रहे हैं या नहीं।

----------

   

सम्बंधित खबर