हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली जायेगा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पर्वतारोहण विद्यार्थियों का दल
- DSS Admin
- Jun 19, 2026
वाराणसी, 19 जून (हि. स.)। वाराणसी में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय पर्वतारोहण केन्द्र द्वारा विद्यार्थियों का समूह 20 जून से 30 जून तक हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली स्थित पीर पंजाल पर्वतमाला के फ्रेंडशिप पीक पर पर्वतारोहण अभियान में सहभागिता करने जायेगा। दस दिनों तक सभी पर्वतारोही विद्यार्थी अपना हुनर दिखाएंगे।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पीआरओ राजेश सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि पीर पंजाल पर्वतमाला के फ्रेंडशिप पीक पर पर्वतारोहण अभियान के परिप्रेक्ष्य में 20 जून को सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर मालवीय भवन से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। प्रो. अनिल कुमार सिंह, आचार्य प्रभारी, विश्वविद्यालय पर्वतारोहण केन्द्र के नेतृत्व में सभी साहसी पर्वतारोहण विद्यार्थियों को जाना है। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उन्हें भेजने के लिए आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।
---------------

