उप्र सीएम डैशबोर्ड की जारी रैंकिंग में औरैया अव्वल, जालौन द्वितीय और बरेली ने पाया तीसरा स्थान

सीएम डैशबोर्ड की जारी सूचीसीएम डैशबोर्ड की जारी सूची

लखनऊ, 10 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर संचालित विकास कार्यों की नवीनतम रैंकिंग बुधवार को जारी कर दी गई है। रैंकिंग में औरैया जिले ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि औरैया के पड़ोसी जिला जालौन दूसरे स्थान पर है। वहीं पश्चिम क्षेत्र के बरेली जिले ने बेहतर रैंकिंग के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। जारी रैंकिंग में राजधानी लखनऊ की सबसे ज्यादा निराश किया है और 75वीं रैंक लाकर अंतिम पायदान पर है।

सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाती है। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिलों की यह रैंकिंग तय की गई है। नवीनतम जारी रैंकिंग में टॉप टेन में औरैया के जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि जालौन के जिलाधिकारी राजेश पांडेय दूसरे स्थान पर रहे हैं। तृतीय स्थान पर बरेली, बुंदेलखंड का हमीरपुर चतुर्थ, खीरी पांचवें, आजमगढ़ छठे स्थान पर है जबकि बलिया ने सातवें, मथुरा ने आठवें, अंबेडकर नगर ने नाैवें और एटा जिला ने 10वें स्थान पर जगह बनाई है।

सीएम डैशबोर्ड की जारी रैंकिंग में औरैया और जालौन और बरेली के उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रदेश स्तर पर सराहा जा रहा है। वहीं लखनऊ को लेकर निराशा है। प्रदेश में औरैया जिले की सीएम डेशबोर्ड की जारी रैंकिंग में पहला स्थान आने पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जिला प्रशासन ने विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव रैंकिंग में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

   

सम्बंधित खबर