सीतापुर में पूर्व सांसद राजेश वर्मा पर हमला करने आया युवक गिरफ्तार, पुलिस कस्टडी से भागने पर मुठभेड़ में घायल

सीतापुर, 03 जून (हि.स.)। सीतापुर के तम्बौर में उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की साजिश पुलिस ने नाकाम कर दी है। आराेपित युवक काे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। रास्ते में भागने पर हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हाे गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्राधिकारी लहरपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम शेखन टोल निवासी अभियुक्त शादाब ने पूर्व सांसद राजेश वर्मा के मकान के सामने एक तमंचा, कुछ कारतूस और एक चाकू लेकर किसी पुरानी जमीन के रंजिश के कारण उनकी हत्या करने के इरादे से आया था। पुलिस के पकड़े जाने के बाद रास्ते से वह फरार हो गया। सघन तलाशी के बाद उसे मुठभेड़ के पश्चात ज्ञानेंद्र भट्टे के पास के आम के बाग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से दो फायर किए जिसके बाद आत्मरक्षार्थ में पुलिस की एक गोली उसके पैर में लग गयी, जिससे अभियुक्त मोहम्मद सादाब घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

सीओ ने बताया कि अभियुक्त के पास से तमंचा और कारतूस के साथ एक चाकू बरामद हुआ है। वह शातिर अपराधी है उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

---------------

   

सम्बंधित खबर