देवरिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल का प्राचार्य और सीएमएस ने किया निरीक्षण

देवरिया, 03 जुलाई (हि.स.)। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल देवरिया की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल और सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा ने शुक्रवार को अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी, ओपीडी, एमसीएच, रजिस्ट्रेशन काउंटर और विभिन्न वार्डों का जायजा लेकर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार, साफ-सफाई और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य मरीजों को समय पर बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए नियमित निरीक्षण जारी रहेगा और जहां भी कमियां मिलेंगी, उन्हें तत्काल दूर कराया जाएगा, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

------------

   

सम्बंधित खबर