उत्तरपाड़ा : रंगदारी मामले में दो गिरफ्तार

हुगली, 09 जून (हि.स.)। हुगली जिले के उत्तरपाड़ा थाना क्षेत्र में उत्तरपाड़ा-कोतरंग नगरपालिका की पार्षद मौसमी विश्वास की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को कथित रंगदारी मामले में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों में शुभज्योति चक्रवर्ती (35) और तन्मय सरदार (32) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, शुभज्योति चक्रवर्ती माखला गवर्नमेंट कॉलोनी का निवासी है और यूट्यूबर व सोशल मीडिया आधारित मीडिया गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। वहीं तन्मय सरदार माखला शीतला तला, जोड़ा मंदिर इलाके का निवासी बताया गया है। दोनों उत्तरपाड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपित शिकायतकर्ता पार्षद से कथित रूप से पैसे की वसूली करने पहुंचे थे और उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया। मामले में उत्तरपाड़ा थाने में एक विशेष मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार दोनों आरोपितों को मंगलवार को श्रीरामपुर एसीजेएम अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

---------------

   

सम्बंधित खबर