यमुनानगर: निगम चुनाव में मतदाताओं का दिखा उत्साह,मतदान शांतिपूर्ण जारी

यमुनानगर, 2 मार्च (हि.स.)। यमुनानगर- जगाधरी निगम में महापौर और 22 में से 21 वार्डों व नगर पालिका रादौर में अध्यक्ष पद व 14 वार्डों के पार्षद पदों को लेकर हो रहा चुनाव मतदान शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है।

कई मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारों के साथ- साथ मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। दोपहर तक का यमुनानगर-जगाधरी निगम में मतदान 23.8 प्रतिशत रहा जबकि रादौर नगरपालिका के लिए मतदान 38.1 प्रतिशत रहा।

रविवार सुबह आठ बजे से यमुनानगर-जगाधरी नगर निगम व रादौर नगर पालिका के लिए मतदान शुरु हुआ। यमुनानगर से भाजपा के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने वार्ड नंबर आठ व भाजपा महापौर प्रत्याशी सुमन बहमनी ने वार्ड नंबर 22 में अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया और मतदाताओं से घर से निकलकर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील भी की।

वार्ड नंबर 16 में भाजपा के पार्टी चिन्हित पर्ची को लेकर आजाद प्रत्याशी के एतराज करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं से बहस हो गई। लेकिन पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया और मतदान सुचारू से जारी रहा। मतदान को लेकर शहर में बुजुर्गों, महिलाओं व युवकों में उत्साह देखने को मिला।

दोपहर एक बजे तक यमुनानगर- जगाधरी निगम में मतदान 23.8 प्रतिशत व रादौर नगर पालिका में मतदान 38.1 रहा। कई मतदान केंद्रों पर लंबी लम्बी कतारें देखने को मिली। मतदान शाम छह बजे तक जारी रहेगा। प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर की गई सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर मतदाताओं ने संतोष जताया।

हिन्दुस्थान समाचार / अवतार सिंह चुग

   

सम्बंधित खबर