वृंदावन : सोसाइटी के अध्यक्ष की माफी के बाद पुराने रूट से निकली प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा

वृंदावन नगर एनआरआई ग्रीन कालोनी के लोगों ने बीते दिनों कर दिया था पदयात्रा का विरोध

मथुरा, 17 फरवरी (हि.स.)। वृंदावन नगर एनआरआई ग्रीन समिति के अध्यक्ष आशु शर्मा ने सोसाइटी की ओर से प्रेमानंद महाराज से माफी मांग ली है। उन्हाेंने दाेबारा से पदयात्रा निकालने का निवेदन भी महाराज से किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। साेमवार की रात प्रेमानंद महाराज पदयात्रा में शामिल हुए और पुराने रूट से निकले, लेकिन उसमें कुछ बदलाब रहे।

सोमवार की सुबह प्रेमानंद महाराज अपने पुराने मार्ग से होकर तो आए, लेकिन उसमें कुछ बदलाव दिखाई दिए। प्रेमानंद महाराज पहले आश्रम के लिए अपने निज निवास से पैदल निकलते थे। साथ ही पदयात्रा करते हुए भक्तों को दर्शन देते हुए अपने आश्रम राधा केली कुंज तक जाते थे। सोमवार की सुबह प्रेमानंद महाराज सुबह चार बजे निजी निवास से कार में बैठकर निकले और बाद में अपने पुराने मार्ग पर चल दिए। लेकिन उन्होंने पदयात्रा अपने निज निवास से शुरू नहीं की। उन्होंने सोमवार को अपनी पदयात्रा आनंद कृष्ण वन होटल से शुरू की। प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा से पुराने रूट से शुरू होने से भक्त काफी खुश नजर आ रहे हैं।

गाैरतलब है कि बीते दिनाें पदयात्रा का विरोध करने के बाद प्रेमानंद महाराज ने अपनी यात्रा में परिवर्तन किया था। लेकिन रविवार को एक वीडियो सामने आया, जिसमें एनआरआई ग्रीन समिति के अध्यक्ष आशु शर्मा स्वामी प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर साेसाईटी की ओर से माफी मांगते दिखाई दे रहे थे। साथ ही दोबारा से उसी रूट से पदयात्रा शुरू करने के अनुराेध किया था। इसके बाद सोमवार को प्रेमानंद महाराज ने अपने पुराने मार्ग पर पदयात्रा की, लेकिन उसमें कुछ बदलाव रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

   

सम्बंधित खबर