इंडी गठबंधन का अब कोई अस्तित्व नहीं रहा : दिलीप घोष

कोलकाता, 8 जून (हि.स.) : पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने विपक्षी इंडी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब इस गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं बचा है।

सोमवार सुबह पत्रकारों से बातचीत में दिलीप घोष ने कहा कि इस (इंडी) गठबंधन का कोई अस्तित्व ही नहीं है। पहले इंडी गठबंधन की किसी भी बैठक में ममता बनर्जी शामिल नहीं होती थीं, लेकिन अब उन्हें इसमें भाग लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उनकी पार्टी के विधायक और सांसद भी उनके साथ नहीं हैं। कोई विधायक, सांसद या पार्षद सक्रिय नहीं है, वे अपने कार्यालयों तक में नहीं आते। तृणमूल सत्ता से हटते ही बिखरने लगी है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को नई दिल्ली में विपक्षी गठबंधन इंडी की बैठक आयोजित हो रही है। पिछले 10 महीनों में यह विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक है। इस दौरान पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे।

---------------

   

सम्बंधित खबर