लुधियाना में घर के पास युवक से लूट:हथियार के बल पर मोबाइल छीना, भाई को रेलवे स्टेशन छोड़कर लौट रहा था

लुधियाना के थाना बस्ती जोधेवाल के अंतर्गत कैलाश नगर शिमला कॉलोनी में एक युवक से लूटपाट की घटना सामने आई है। यह पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक पैदल अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवार बदमाश उसके पास आकर रुके। बदमाशों में से एक युवक बाइक से उतरा और हथियार के बल पर पीड़ित को धमकाकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। तेजधार हथियार से हमला कर दिया जब युवक ने विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। इलाका निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि पीड़ित युवक का नाम सुनील है। वह रात के समय अपने भाई को रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल सुबह वह वापस घर लौट रहा था। घर से कुछ दूरी पहले ही बदमाशों ने उसे निशाना बना लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, गिरफ्तारी के प्रयास थाना बस्ती जोधेवाल के पुलिसकर्मी गुरप्रीत ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

   

सम्बंधित खबर