पठानकोट में गुरुद्वारा साहिब और शिव मंदिर में चोरी:नकदी और सोने के आभूषण लेकर चोर फरार, पुलिस जांच में जुटी

पठानकोट के गांव जंडवाल में चोरों द्वारा एक ही रात में 3 धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया। बीती रात अज्ञात चोरों ने गांव के गुरुद्वारा साहिब और 2 शिव मंदिरों के ताले तोड़कर हज़ारों रुपये की नकदी और देवी-देवताओं की मूर्तियों से सोने के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ये मामला जंडवाल निवासी जतिंदर सिंह के बयानों पर दर्ज किया गया है, जो गांव के खेतीबाड़ी के साथ-साथ गुरुद्वारा साहिब में सेवा का कार्य करते हैं। सुबह 4 बजे लगा वारदात का पता शिकायतकर्ता जतिंदर सिंह ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में बताया कि आज सुबह करीब 04:10 बजे उन्हें गांव के ही एक अन्य व्यक्ति महिंदर सिंह ने फोन पर सूचना दी कि गुरुद्वारा साहिब में चोरी हो गई है। जब जतिंदर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि गुरुद्वारा साहिब के मुख्य गेट, अंदरूनी दरवाज़े और गोलक का ताला टूटा हुआ था। अनुमान है कि दरमियानी रात को अज्ञात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गोलक का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब तीस हज़ार रुपये की नकदी साफ कर दी। मंदिर में माता की मुर्ति से चुराई सोने की नथ शिव मंदिर जंडवाल के प्रधान कुलविंदर सिंह ने बताया कि चोरों ने मंदिर के भीतर रखी माता जी की मूर्ति से सोने की नथ चोरी कर ली। दूसरे शिव मंदिर के मंदिर के पूर्व प्रधान यशपाल राय पुत्र प्रकाश चंद ने बताया कि मंदिर परिसर में स्थित माता पार्वती जी की मूर्ति से भी सोने की नथ और वहां रखी गोलक को तोड़कर करीब दो हज़ार रुपये की नकदी चोरी कर ली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई गुरुद्वारा साहिब के सेवादार जतिंदर सिंह, मंदिर के प्रधान कुलविंदर सिंह और पूर्व प्रधान यशपाल राय की ओर से संयुक्त शिकायत मामून पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

   

सम्बंधित खबर