साधक के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है आदिशक्ति मां भगवती: रोहित गिरी

हरिद्वार, 7 अक्टूबर (हि.स.)। नवरात्रि के पांचवे दिन नील पर्वत स्थित सिद्धस्थल मां चंडी देवी मंदिर के प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु भक्तों को मां की महिमा का बखान करते हुए महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां की शक्ति समस्त संसार में व्याप्त है। जिस प्रकार मां अपने बालक का संरक्षण कर उसका भविष्य बनाती है। ठीक उसी प्रकार मां चंडी देवी अपने भक्तों के सभी संकट दूर कर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

महंत रोहित गिरी महाराज ने बताया है कि अनादि काल से मां चंडी देवी अपने भक्तों पर कृपा बरसा कर उनका कल्याण करती आ रही हैं। श्रद्धाभाव से जो भक्त मां की शरण में आ जाता है उसका कल्याण निश्चित है। मां दुर्गा आदिशक्ति है, जिनका तीनों लोकों में पूजन होता है। मां की आराधना करने वाले व्यक्ति का कभी कोई अमंगल नहीं होता और उस पर सदैव मां का आशीष बरसता रहता है। इसलिए हम सभी को संपूर्ण नवरात्र में मां के शरणागत अवश्य रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कन्या स्वरूप बालिकाओं के पूजन से भी माता प्रसन्न होती है। व्यक्ति के मन को शांति मिलती है और जीवन में शुभता का आगमन होता है।

इस अवसर पर पंडित पंकज रतूड़ी, पंडित राजेश कुकशाल, पंडित अमित बेलवाल, पंडित ओमप्रकाश देशवाल शास्त्री, पंडित मनमोहन कंडवाल, पंडित नवल किशोर, पंडित रोहित डबराल, पंडित राजकुमार मिश्रा, धर्मेन्द्र बिष्ट, संदीप नेगी, विकास बिष्ट, सोनू कुमार, विजय मोहन, सुनील कश्यप, विशाल कश्यप, मोहित राठौर, सुनील तोमर उषा ब्रेको के मनोज डोभाल, अवनीश त्रिपाठी, त्रिलोक शर्मा मौजूद रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

   

सम्बंधित खबर