सांबा के विजयपुर के वन क्षेत्र से एक व्यक्ति का शव बरामद
- Admin Admin
- Apr 10, 2025

जम्मू, 10 अप्रैल (हि.स.)। सांबा जिले के विजयपुर के वन क्षेत्र के पास गुरुवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह वन क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान लखविंदर (26/27) पुत्र प्रेम चंद निवासी ब्यासपुर जम्मू के रूप में हुई है।
पुलिस की एक टीम जल्द ही मौके पर पहुंची और शव को चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए सरकारी अस्पताल विजयपुर ले गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता