महाकाली माता मंदिर में भजन संध्या

जालंधर | महाकाली माता मंदिर श्री देवी तालाब मंदिर में भक्तों की ओर से भजन संध्या करवाई गई। इसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन करके कार्यक्रम की शुरूआत की। बिन्नी बंसी एंड पार्टी ने महामाई के भजनों का गुणगान करके माहौल भक्तिमय बनाया। ट्रस्ट द्वारा भजन पार्टी को योगेश्वर शर्मा, अशोक सोबती, अश्वनी मिंटा, समीर शर्मा ने मां की चुनरी देकर सम्मानित किया। यहां अशोक शीतल, संजीव साहनी, दिनेश सागर, चंद्रमोहन ढींगरा, अश्वनी शर्मा, राजिंदर कपूर, पवन शर्मा, अशोक सितारा, रविंदर शर्मा, सोहन लाल मौजूद थे।

   

सम्बंधित खबर