लुधियाना|भारतीय योग संस्थान पूर्वी ज़िला लुधियाना द्वारा सैक्टर 32 ए में आयोजित मोटापा रोग निवारण शिविर आयोजित किया गया। पांच दिन चले शिविर में क्षेत्र के करीब 125 साधकों ने हिस्सा लेकर योग से खुद को फिट रखने का संकल्प लिया। शुभारंभ पूर्वी ज़िला प्रधान सुमन विरमानी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में योग विशेषज्ञों द्वारा साधकों को विशेष रूप से मोटापे को नियंत्रित करने और अतिरिक्त चर्बी को तेजी से घटाने वाले विभिन्न योगासनों व प्राणायाम का गहन अभ्यास कराया गया। भारतीय योग संस्थान के पंजाब प्रांतीय प्रधान कुन्दन विरमानी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ज़िला मंत्री एस. डी. यादव, संगठन मंत्री सरदार कर्मजीत सिंह भोला, बलविंदर सिंह, नरेश व उनकी पूरी टीम ने शिविर प्रबंधन में भूमिका निभाई।

