नौहराधार में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ भव्य स्वागत
- DSS Admin
- Jun 03, 2026
नाहन, 03 जून (हि.स.)। नौहराधार क्षेत्र में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य हंसराज, पंचायत समिति सदस्य दिनेश चौहान और मंडल अध्यक्ष भरत भूषण का कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और फूल-मालाओं से अभिनंदन कर जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर चुने हुए जन प्रतिनिधियों ने कहा कि जीत लोगो की जीत है और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है
पंचायत समिति सदस्य दिनेश चौहान ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और शुभचिंतकों के सहयोग का नतीजा है। क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से काम करूंगा।
जिला परिषद सदस्य हंसराज ने कहाकि जनता ने जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाऊंगा और जनहित के कामों को गति दूंगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत भूषण ने बताया कि कि यह जीत जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। संगठन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से क्षेत्र का विकास करेंगे।
---------------

