सोनीपत: कार्यकर्ता समपिर्त हैं तो विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन भाजपा: डॉ. अरविंद शर्मा

सोनीपत, 6 अप्रैल (हि.स.)। सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

ने कहा कि कार्यकर्ताओं के राष्ट्र के प्रति समर्पण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा तथा मजबूत नेतृत्व के कारण भारतीय जनता पार्टी

विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन बन गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र विरोधी

ताकतों का मुकाबला कर देश और संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। वे रविवार काे भाजपा के 45वें स्थापना दिवस पर गोहाना के सेक्टर-7

स्थित अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराने के बाद कार्यकर्ताओं काे संबाेधित कर रहे थे।

उन्होंने डॉ. मुखर्जी और पंडित उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए।

अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 1980 में स्थापित

भाजपा ने राष्ट्र के प्रति समर्पण और सामाजिक सशक्तिकरण की प्रक्रिया को निरंतर आगे

बढ़ाया। 1984 में 2 सीटों से शुरूआत करने वाली भाजपा आज सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व के साथ

भारत को विश्व में गौरवान्वित कर रही है। डॉ. शर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर जेपी नड्डा

तक के नेतृत्व में भाजपा ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विस्तार किया। लाखों

कार्यकर्ताओं के बलिदान और संघर्ष से भाजपा देश को आंतरिक व बाहरी मोर्चों पर मजबूत

कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और परिवार तृतीय

प्राथमिकता है, जो इसके संस्कारों को दर्शाता है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा

राष्ट्र विरोधी ताकतों को सबक सिखा रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी

योजनाएं पहुंचा रही है। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल

बड़ौली के नेतृत्व में विकास निरंतर जारी है। इस अवसर पर कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता

उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

   

सम्बंधित खबर