राष्ट्रीय आंदोलन में महात्मा गांधी की योगदान और प्रभाव पर चर्चा

- डीएवी पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी पर चित्र प्रदर्शनी और पटकथा प्रदर्शन

देहरादून, 25 अप्रैल (हि.स.)। डीएवी पीजी कालेज के ओएनजीसी सभागार में गुरुवार को अजीम प्रेम फाउंडेशन तथा इतिहास विभाग की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर चित्र प्रदर्शनी और पटकथा प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

इसमें छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन और उनके राष्ट्रीय आंदोलन में भागीदारी के बारे में जानकारी दी गई। उनसे संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। इतिहास विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर डा. रंजना रावत ने कार्यक्रम में आए लोगों का परिचय कराया।

कार्यक्रम का संचालन अजीम प्रेम फाउंडेशन की निशा ने किया। राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की योगदान तथा उनके आंदोलन के प्रभाव पर चर्चा हुई। कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील कुमार ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान डॉ जस्साल, प्रोफेसर चौरसिया, डॉ. अतुल सिंह, डंग, विनीत, विवेक त्यागी, रवि शरण दीक्षित आदि थे।

हिन्दुस्थान समाचार/कमलेश्वर शरण/रामानुज

   

सम्बंधित खबर