हल्द्वानी में ईडी का छापा, इंटरनेशनल ड्रग्स माफिया से कनेक्शन का मामला

हल्द्वानी, 26 अप्रैल (हि.स.)। शहर के तिकोनिया में शुक्रवार सुबह जांच एजेंसी ईडी ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि तिकोनिया के पास एक कॉलोनी में स्थित एक घर में छापामार की कार्रवाई की गई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

जानकारी के अनुसार अमेरिका में एक 40 साल के भारतीय नागरिक एवं हल्द्वानी के रहने वाले बनमीत सिंह को डार्कवेब पर ड्रग्स बेचने के मामले में दोषी पाया गया है। उसे अमेरिकन अदालत ने 5 साल जेल सजा सुनाई है। इसके अलावा उसके पास से 1.25 हजार करोड़ रुपये जब्त करने का भी आदेश दिया गया है। गुरुवार सुबह हल्द्वानी के गुरुतेग बहादुर वाली गली में सुरजीत सिंह नरूला पुत्र मनप्रीत सिंह के घर में छापा मारा गया है। बताया जा रहा है बनमीत सिंह ही सुरजीत सिंह का पुत्र है।

इस इंटरनेशनल ड्रग माफिया के देवभूमि कनेक्शन की कहानी हैरान करने वाली है। हल्द्वानी के रहने वाले बनमीत को अप्रैल 2019 में लंदन से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मार्च 2023 में अमेरिकी जांच एजेंसी ने उसे रिमांड पर लिया। कोर्ट की कार्यवाही के बीच इस साल जनवरी में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। बनमीत ने अमेरिका में प्रतिबंधित ड्रग फेंटेनाइल, एलएसडी, एक्सटेसी, जेनेक्स, केटामाइन और ट्रामाडोल जैसी अनेकों दवाओं और ड्रग्स की सप्लाई की बात कबूल की। जिसके बाद उसे पांच साल कैद की सजा हुई। हैरानी की बात ये है कि उसके पास ड्रग्स से कमाए 15 करोड़ डॉलर हैं।

बनमीत 15 करोड़ डॉलर का मालिक है, जो इसने पिछले दस सालों में कमाये। वो भी सीधे उत्तराखंड में हल्द्वानी के इस तिकोनिया इलाके से अमेरिका जाकर नशे का धंधा कर 40 साल के बनमीत सिंह का ये कारनामा आपको हैरान कर देगा। उत्तराखंड पुलिस अब इसका रिकॉर्ड खंगाल रही है। आज हल्द्वानी शहर में बनमीत के घर ईडी का छापा पड़ा है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/सत्यवान/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर