खाद्य पदार्थों के 21 नमूने फेल, संबंधित दुकानदारों पर दर्ज होगा मुकदमा

मीरजापुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। खाद्य सुरक्षा व औषधि विभाग की ओर से होली पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर 29 नमूने लिए थे। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में 21 नमूने फेल मिले हैं। जांच रिपोर्ट फेल होने के बाद सम्बंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

सहायक आयुक्त खाद्य मंजुला सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान अदलहाट में विकास गुप्ता से रंगीन कचरी, हाइव लूप ई कॉमर्स बरकछा पहाड़ी से चावल, वीरेंद्र कुमार चील्ह से बेसन, आदर्श भोजनालय चील्ह मुजहरा से पनीर, न्यू आदर्श भोजनालय से पनीर, आनंद यादव नारायणपुर से बर्फी, प्रकाश तिवारी चील्ह से खोया, अनिल प्रसाद चेतगंज से बेसन, राजपूत स्वीट्स मड़िहान से बूंदी का लड्डू और रविशंकर मड़िहान से बेसन का नमूना लिया गया था। उसी दौरान संजय यादव बिरोही विध्यांचल से दूध, होटल जेनेक्स से पनीर और बेसन, पुष्पराज लालगंज से खोया, बाबूराम लालगंज से मैक्रोनी, कपूरचंद हलिया से बेसन, अनिकेत चौधरी चुनार से लड्डू, एचपी राइस मिल लक्ष्मण गुप्ता अमोई से चावल, धर्म राज यादव लालगंज से पेड़ा और श्रीराम फूड काके दी हट्टी से पनीर का नमूना लिया गया था। सभी नमूने प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में फेल मिले हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/मोहित

   

सम्बंधित खबर