( संशोधित )पांच वर्षों में 42.92 करोड़ हुआ मेनका की संपत्ति में इजाफा

सुलतानपुर,01 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) उम्मीदवार मेनका गांधी वैसे तो करोड़पति हैं। पिछले पांच वर्षों में 42.92 करोड़ मेनका की संपत्ति में इजाफा हुआ है। कुल 96.67 करोड़ चल-अचल संपत्ति है। यह साल 2019 में 53 करोड़ 75 लाख की मालकिन थीं।

शपथ पत्र के अनुसार पशु पक्षी प्रेमी मेनका गांधी के पास राइफल मौजूद है। बैंक खातों में उन्होंने 16 करोड़ 43 लाख 36 हजार 873 रुपया जमा कर रखा है। कंपनियों के 23 करोड़ 30 लाख 32 हजार 505 रुपये के शेयर ले रखे हैं। उन्होंने बीमा कंपनियों से 77 लाख 92 हजार 693 रुपये कि पॉलिसिया ली हुई है। मेनका ने 8 लाख 85 हजार 598 रुपया का फर्म व कंपनी में ऋण दिया है।

जेवरात के नाम पर मेनका के पास 3.50 किलो सोना, 85 किलो चांदी है। जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ 82 लाख 24 हजार 879 रुपये है। राइफल नम्बर A-035154 की कीमत 40,000 रुपये है। इस प्रकार उनकी कुल संपत्ति का सकल कुल मूल्य 43 करोड़ 43 लाख,61 हजार 048 रुपया है।

पीलीभीत में वर्ष 2014 में नामांकन के समय उनकी चल-अचल संपत्ति करीब 36 करोड़ रुपये थी। पांच वर्ष बाद वर्ष 2019 में उनकी संपत्ति बढ़कर 53, 75, 27, 583 रुपये हो गई है। शपथ पत्र के मुताबिक मेनका गांधी के पास नकदी के रूप में सिर्फ 45 हजार रुपये है। लेकिन उनके ऊपर बैंकों की एक करोड़ 27 लाख 37 हजार 520 रुपये की देनदारी है। उनके पास संजय गांधी के कुटुंब के नाम एक करोड़, 93 लाख, 98 हजार 868 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी आयकर दाता भी हैं। करोड़ों की हैसियत होने के बावजूद उनके पास अपना कोई वाहन नहीं है। हालांकि, वे असलहे की शौकीन हैं। उनके पास करीब 40 हजार रुपये कीमत की एक राइफल है।

तीन किलो सोना व 85 किलो चांदी

भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी के पास तीन किलो 415 ग्राम सोने के जेवरात हैं। उनके पास करीब 85 किलो चांदी भी है। दोनों की कीमत हलफनामे में 1,52,86,743 रुपये बतायी गई है।

2019 में मेनका की हैसियत

विवरण धनराशि

नगद- 45 हजार रूपये

बैंक में जमा -17 करोड़, 32 लाख,97 हजार, 979 रूपये।

शेयर व बांड में निवेश -5 करोड़, 20 लाख, 48 हजार, 717 रूपये।

बीमा पॉलिसी/बचत- 43 लाख, 32 हजार, 746 रूपये।

दो कंपनी को दिया कर्ज- 14 लाख, 76 हजार, 398 रूपये।

कुल चल संपत्ति- 24 करोड़, 65 लाख, 27 हजार, 583 रूपये।

कुल अचल संपत्ति--29 करोड़, 10 लाख रूपये।

कुल योग- 53 करोड़, 75 लाख, 27 हजार, 583 रूपये।

हिन्दुस्थान समाचार/दयाशंकर

/राजेश

   

सम्बंधित खबर