भागलपुर के जर्दालू को टक्कर देगा लॉकडाउन वेरायटी का आम

आम की वेरायटी दिखाते अशोक चौधरी

भागलपुर, 03 मई (हि.स.)। मैंगो मैन के नाम से मशहूर अशोक चौधरी ने आम की एक नई वेरायटी लॉकडाउन को विकसित किया है। यह पौधा मात्र 5 से 6 फिट का होता है। एक पौधा करीब 50 मीटर का सर्कल लेता है। ऐसे में छोटी से जगह पर इस आम के पौधे को लगा सकते हैं। यह आम देखने में सिंदूरी और हरा रंग का होता है। खाने में भागलपुर के जर्दालू आम से ज्यादा स्वादिष्ट है।

अशोक चौधरी ने आम की इस वेरायटी का इजाद किया है। लोगों को यह आम पसंद भी आने लगा है। लोग इस आम के स्वाद के दीवाने हो गए हैं। यह आम देखने में भी खूबसूरत होता है। इसमें गुद्दा अधिक होता है। पतला छिलका के साथ यह आम काफी स्वादिष्ट होता है। सिंदूरी और बीजू के क्रॉस से पौधा तैयार किया गया है।

मैंगो मैन अशोक चौधरी ने बताया कि लॉकडाउन था। उस समय पूरा भारत बंद था। सभी चीजें बंद हो गई थी। घर पर अकेले बैठे मन नहीं लग रहा था। तो सोचा कि एक नए आम का पौधा ही इजात कर दिया जाए। तभी सामने सिंदूरी और बीजू आम नजर आया। तो उसी से नए आम को इजाद किया और नाम रख दिया लॉकडाउन। यह पौधा मात्र 5 से 6 फिट का होता है। एक पौधा करीब 50 मीटर का सर्कल लेता है। ऐसे में छोटी से जगह पर इस आम के पौधे को लगा सकते हैं। यह आम देखने में सिंदूर व हरा रंग का होता है। इसलिए लोगों का देखकर भी मन खुश हो जाता है। ऐसे में यह आम खूबसूरत से साथ साथ खाने में भी स्वादिष्ट लगता है।

उन्होंने ने बताया कि यहां कई राज्य से लोग आते हैं। वहां का पौधा भी लेकर आते हैं। यहां के नए वैरायटी का पौधा लेकर भी जाते हैं। इस आम का पौधा दिल्ली, कोलकाता, गुजरात और ओडिशा में लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस आम को लोग छत पर गमले में भी उगा सकते हैं। आसानी से गमले में यह पौधा लग जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर