गरीबों के लिए समर्पित बजट में 2047 तक विकसित भारत के लिए संकल्प : दिवाकर सिंह

सहरसा,01 फरवरी (हि.स.)। भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्तीय वर्ष 2024-2025 का अंतरिम बजट पेश किया है। उसमे देश की उपलब्धियों को दिखाया गया है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो गरीबों के लिए समर्पित है वो झलक बजट में दिखाई देती है। 2047 तक विकसित भारत के लिए संकल्प है। गरीब महिला युवा किसान के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया है।10 साल में 25 करोड़ गरीब को गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं।गांव के विकास पर जोर किसानों की आय बढ़ाने सोशल जस्टिस पर फोकस किया गया है।

उन्होंने कहा बजट में 78 लाख वेंडर को लाभ पहुंचाने का संकल्प एवं 4 करोड़ किसानों को फसल बीमा का लाभ देने का संकल्प लिया गया है। जो मिल का पत्थर साबित होगा कुल मिलाकर सबके हित में बजट है।सहरसा जिला भाजपा इस अंतरिम बजट को देश हित में बढ़ते कदम है हम इसकी सराहना करते हैं।

शिक्षाविद आचार्य डॉ कुमुदानंद झा प्रियवर ने केंद्र सरकार द्वारा अंतरिम बजट पेश किये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सराहनीय बताया।अंतरिम बजट आत्मनिर्भर भारत के लिए मजबूत स्तम्भ है। साथ ही इनोवेशन रिसर्च पर एक लाख करोड़ भारत के युवाओं के भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होगा तथा शोध के प्रति छात्र युवा जागरूक होंगे।यह अंतरिम बजट भारत को विश्वगुरु बनने की दिशा में एक सफल प्रयास है।

हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर