इंडी एलायंस महाठगंधन,घमंडिया और चंडाल चौकड़ी का गठबंधन है:अश्विनी चौबे

अररिया फोटो:केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

अररिया,05 मई(हि.स.)।

केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने विपक्षी पार्टी के बने गठबंधन इंडी एलायंस को महाठगबंधन, घमंडिया गठबंधन और चंडाल चौकड़ी का गठबंधन करार दिया।अररिया के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में लड़े सन 74 के छात्र आंदोलन के अपने को अनुयायी कहने वाले लालू प्रसाद ने उनके सपने को चकनाचूर करने का काम किया।उनको सजा हो चुकी है,लेकिन अपने केके सजायाफ्ता न्हों मानते हैं।

उन्होंने लालू प्रसाद के काल को याद करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में कौन कौन से घोटाले नहीं हुए।उनका कार्यकाल बिहार को 25 साल पीछे धकेलने का काम किया।उन्होंने कहा कि छात्र आंदोलन के समय भी उन्होंने एक लाख कूपन का हिसाब नहीं दिया था,जिसको लेकर जेपी ने उनको डांट भी लगाई थी।माय समीकरण तो भूरा बाल साफ करो का नारा देने वाले तुष्टिकरण की नीति अपनाकर वंशवाद को बढ़ावा दिया।अपने परिवार के चार चार लोगों को टिकट दिया।यादव मुसलमान के आंखों में धूल झोंकने का काम किया।

मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के निशाने पर कांग्रेस के राहुल गांधी भी रहे।उन्होंने कहा कि चांदी के चम्मच के साथ पैदा हुए युवराज आज संविधान खतरे की बात कह रहे हैं।लेकिन उस समय का क्या,जब कांग्रेस ने दर्जनों बार संविधान को तोड़ मरोड़ कर धज्जियां उड़ाई।उन्होंने इंडी एलायंस के लोगों को नकली लोग करार देते हुए कहा कि महाठगबंधन, घमंडिया और चंडाल चौकड़ी की जमात है।

उन्होंने कहा कि ये लोग चुनाव केवल खानदानवाद,परिवारवाद और वंशवाद को पालने पोसने के लिए लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस साल में काम करके दिखा दिया कि विकास क्या होता है।कांग्रेस के लोगों में मिथिलांचल और सीमांचल को शुरू से ठगने का काम किया।उन्होंने सीमांचल को अंग जनपद और मिथिलांचल का सम्मिश्रण करार दिया।

हिन्दुस्थान समाचार/राहुल/चंदा

   

सम्बंधित खबर