भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने के आरोप में छह तृणमूल कार्यकर्ता गिरफ्तार

भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने के आरोप में छह टीएमसी कार्यकर्ता गिरफ्तार

बर्दवान, 05 मई (हि.स.)। पूर्व बर्दवान लोकसभा सीट के अंतर्गत रायना इलाके में पार्टी का झंडा लगाने को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में शनिवार रात विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की जम के पिटाई कर दी। रविवार को पुलिस की ओर से बताया गया कि इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हालांकि तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व ने भाजपा पर ही उल्टे आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता इलाके में भड़काऊ नारे लगा रहे थे। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझने की कोशिश की है। मारपीट की कोई घटना नहीं घटी है।

बर्दवान पूर्व से भाजपा उम्मीदवार असीम सरकार ने आरोप लगाया कि हमारे कुछ कार्यकर्ता रायना के हिजलाना में पार्टी के झंडे लगा रहे थे। उस समय उन्हें तृणमूल ने पीट दिया। हमने पुलिस को लिखित शिकायत दे दी है। तृणमूल कांग्रेस को एहसास हो गया है कि रायना में उनके पैरों के तले जमीन खिसक गई है। इसलिए हताशा में वह इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर