झरने में कूदे युवक की मौत

मुंबई,06 मई (हि. स.)। पालघर के जव्हार इलाके में स्थित दाभोसा झरने में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मीरा भायंदर से तीन पर्यटक दाभोसा झरने में गए थे। रोमांच के चलते पर्यटकों में से दो दोस्तों ने 120 फीट की ऊंचाई छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद एक शख्स डूब गया जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया लापता पर्यटक की पहचान 24 वर्षीय माज शेख के रूप में हुई। शेख का दोस्त, जोएफ शेख पानी में छलांग लगाने के बाद बाहर निकल आया था।लेकिन उसके शरीर के कुछ हिस्सों में गंभीर चोटें आई। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना का कुछ मिनट वीडियो के चलने के बाद दोनों लड़के छलांग लगा देते हैं। दोनों जब पानी में गिरते हैं तो तेज आवाज होती है। इसके बाद पानी में कुछ सेकेंड तक चीजें शांत रहती है। दोनों ही पानी के बाहर नहीं निकलते हैं। हालांकि कुछ देर बाद जोएब पानी से बाहर निकलकर तैरने का प्रयास करने लगता है। लेकिन दूसरा युवक माज शेख छलांग लगाने के बाद से पानी के भीतर ही रह जाता है और वह बाहर नहीं निकल पाता है।

हिन्दुस्थान समाचार

   

सम्बंधित खबर