खेत में विशालकाय अजगर मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

हरिद्वार, 06 मई (हि.स.)। लक्सर क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव से सटे एक खेत में विशालकाय अजगर पहुंचने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर विशालकाय अजगर को जंगल में छोड़ा।

लक्सर सुल्तानपुर के पास इस्माइलपुर गांव से लगे खेत में विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। जिकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग लक्सर को दी। वन कर्मचारी गुरजंट सिंह टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। जहां पर वन विभाग की टीम ने अजगर को पड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। तब जाकर कर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ने से जीव जंतु भी परेशान हैं। वह गर्मी से निजात पाने के लिए गांव की ओर रुख कर जाते हैं। गर्मी से तालाब और नदियां सुखने के कगार पर हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/सत्यवान/रामानुज

   

सम्बंधित खबर