आईआईएमटी विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र का शैक्षिक भ्रमण

छात्र-छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण किया

मेरठ, 06 मई (हि.स.)। आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ के बेसिक साइंस एंड टेक्नोलॉजी, स्कूल के बीएससी और एमएससी के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र दिल्ली का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई जानकारियां प्राप्त कीं।

इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीनतम और महत्वपूर्ण विकास के बारे में जागरूक करना था। इस भ्रमण के दौरान, छात्रों ने राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र के विभिन्न विभागों में जाकर विभिन्न वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं, उपकरणों और प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अनुभव से छात्रों को नई दिशाओं में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. सुरभि आर्य, डॉ. रेनू अग्रवाल तथा डॉ. बीके चौहान ने किया। कार्यक्रम के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल एवं कुलपति डॉ. दीपा शर्मा ने शुभकामनाएं दी। इस भ्रमण से छात्र-छात्राएं उत्साहित दिखाई दिए।

हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. कुलदीप/सियाराम

   

सम्बंधित खबर