चन्द्रभान सिंह बने जिला अध्यक्ष, सशलेंद्र यादव को जिला मंत्री की जिम्मेदारी

भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद के जिला सम्मेलन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी व मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते पवन कुमार जैन।भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद के जिला सम्मेलन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी व मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते पवन कुमार जैन।भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद के जिला सम्मेलन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी व मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते पवन कुमार जैन।भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद के जिला सम्मेलन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी व मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते पवन कुमार जैन।भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद के जिला सम्मेलन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी व मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते पवन कुमार जैन।भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद के जिला सम्मेलन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी व मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते पवन कुमार जैन।भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद के जिला सम्मेलन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी व मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते पवन कुमार जैन।भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद के जिला सम्मेलन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी व मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते पवन कुमार जैन।भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद के जिला सम्मेलन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी व मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते पवन कुमार जैन।भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद के जिला सम्मेलन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी व मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते पवन कुमार जैन।भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद के जिला सम्मेलन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी व मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते पवन कुमार जैन।भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद के जिला सम्मेलन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी व मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते पवन कुमार जैन।भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद के जिला सम्मेलन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी व मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते पवन कुमार जैन।भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद के जिला सम्मेलन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी व मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते पवन कुमार जैन।भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद के जिला सम्मेलन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी व मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते पवन कुमार जैन।

- भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद का जिला सम्मेलन संपन्न

मुरादाबाद, 2 जून (हि.स.)। भारतीय मजदूर संघ मुरादाबाद का जिला सम्मेलन रविवार को रोडवेज परिसर स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुआ। जिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख पवन कुमार जैन एवं चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह प्रजापति उपस्थित रहे। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह और जिला मंत्री सशलेंद्र कुमार यादव की घोषणा हुई।

इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह प्रजापति ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश का पहला मजदूर संगठन है। भारतीय मजदूर संघ एक अंब्रेला ट्रेड यूनियन है, जो श्रम जगत की रक्षा के साथ भारत माता के प्रति सर्वस्व समर्पण का भाव रखता है। भारतीय मजदूर संघ का गठन राष्ट्रवादी विचारधारा के आधार पर हुआ है।

मुख्य अतिथि पवन कुमार जैन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्य के अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि बीएमएस की स्थापना राष्ट्रीय विचार है।त्याग तपस्या और बलिदान ही बीएमएस की पहचान है। संगठन का सर्वव्यापी एवम सर्वस्पर्शी विचार अर्थात संगठन समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

सम्मेलन का संचालन विभाग प्रमुख अरुण गौड़ ने किया। आभार नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह ने किया। जिला सम्मेलन में 19 सदस्यीय जिला कार्य समिति चुनी गई, जिसमें अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह, जिला मंत्री सशलेंद्र कुमार यादव, कार्यकारी अध्यक्ष तरुण पाराशर एवं राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष केपी सिंह, पंकज सिंह, संजयपाल सिंह, उपमंत्री कुशल कुमार, संयुक्त मंत्री शर्मेंद्र कटारिया एवं अमित चौहान, प्रचार मंत्री रविंद्र कुमार, कार्यालय मंत्री मनीष कुमार, कोषाध्यक्ष अनुज त्यागी, पर्यावरण मंत्री आशुतोष शर्मा, समरसता मंत्री मेहंदी हसन, सदस्य वैभव शर्मा, हरीश कुमार एवम राकेश कुमार चुने गए।

इस अवसर पर बीएमएस आरए के जिला अध्यक्ष नवीन अरोड़ा, संभल इकाई के जिला मंत्री विशाल सक्सेना, अरुण सिंह, संजीव गुप्ता, एसएस अरोड़ा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार/निमित जायसवाल

/सियाराम

   

सम्बंधित खबर