जयंती पर महाराणा प्रताप को अर्पित की श्रद्धांजलि

हरिद्वार, 9 मई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार ब्यूरो के प्रदेशाध्यक्ष व भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने महाराणा प्रताप सिंह की जयंती पर ब्यूरो पदाधिकारीयों व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नन्दा के साथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि त्याग व शौर्य की विभूति महाराणा प्रताप सिंह के जयंती वर्ष पर हम सभी उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हैं।

भाजपा नेता एडवोकेट नवीन कुमार जैन ने कहा कि महाराणा प्रताप शौर्य व वीरता के प्रतीक थे। उन्होंने घांस-फूस की रोटी तक खाकर त्याग व बलिदान का परिचय दिया था। वह छापामारी युद्ध की कौशल दक्षता में पूर्णतया दक्ष थे एवं निर्भीक व निडर शाशक थे। उन्होंने हमेशा मुगलों के छक्के छुड़ाते हुए भारत माता के प्रति पूर्णतया राष्ट्रदायित्व निभाया।

हिन्दुस्थान समाचार/ रजनीकांत/वीरेन्द्र

   

सम्बंधित खबर