गमगीन माहौल में किया गया पुलिस जवान अंतिम संस्कार

गोलाघाट (असम), 10 मई (हि.स.)। सरूपथार के नौजान के असम पुलिस के जवान मनोज गोगोई का गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया। असम पुलिस की 5वीं बटालियन के जवान मनोज गोगोई की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई।

गौरतलब है कि देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के दौरान हाफलांग में कार्यरत असम पुलिस के जवान मनोज गोगोई अन्य सहयोगियों के साथ छत्तीसगढ़ गए थे। 28 अप्रैल को मनोज गोगोई की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजनों का आरोप है कि ईलाज में लापरवाही बरतने की वजह से मनोज गोगोई की मौत हुई।

इस बीच, मनोज गोगोई का पार्थिव शरीर शुक्रवार को सरूपथार के नौजान स्थित उनके आवास पर लाया गया। गोलघाट जिले के पुलिस अधीक्षक, 5वीं बटालियन के उच्च अधिकारियों और जनता की उपस्थिति में गमगीन माहौल में आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर