जखलाबंधा में दंपति का शव बरामद

नगांव (असम), 10 मई (हि.स.)। कलियाबर के जखलाबंधा थाना क्षेत्र के बागजान में एक दंपति का शव बरामद किया गया। मृतक दंपति की पहचान डिमापुर निवासी बलराम छेत्री (65) और पवित्रा देवी (43) के रूप में हुई है।

पुलिस और स्थानीय लोगों को शक है कि दंपती ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या की है। गुरुवार की दोपहर स्थानीय लोगों के एक समूह ने दंपति को घटनास्थल के पास घूमते और बैठे देखा था। शुक्रवार दोपहर को दंपति का शव बरामद किया गया।

शुरुआत में स्थानीय लोगों ने महिला को जिंदा बचा लिया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। मृतक पवित्रा देवी की मां का घर कलियाबर के राहधला में बताया जा रहा है। संदेह है कि दंपति गुरुवार से पहले कलियाबर पहुंचे थे।

डिमापुर के दंपति की आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस जांच में असली रहस्य सामने आएगा। जखलाबंधा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव के पास से जहर की बोतल बरामद कर ली है। पता चला है कि मृतक दंपति निःसंतान थे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद

   

सम्बंधित खबर