खेजुरी में भाजपा नेता के घर बमबाजी, बाइक को लगाई आग

खेजुरी में भाजपा नेता के घर बमबाजी, बाइक को लगाई आग

कांथी, 11 मई(हि. स.)। : खेजुरी के हलुदबाड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान निताई मंडल के घर पर शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने बमबाजी की और घर के सामने रखे एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। खेजुरी थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है।

निताई मंडल, खेजुरी दो नंबर ब्लॉक के अंतर्गत हलुदबाड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान हैं। आरोप है कि शुक्रवार की रात उनके घर पर बम फेंका गया। यह भी आरोप है कि उनकी मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई। सूचना मिलने के बाद आधी रात को खेजुरी थाने की पुलिस निताई मंडल के घर पहुंची। रात भर निताईबाबू के घर पर पुलिस तैनात रही।

शनिवार सुबह पुलिस मौके से सीसीटीवी फुटेज संग्रह किया और उसको खंगालने में जुट गई। उल्लेखनीय है कि कांथी लोकसभा सीट पर छठे चरण में मतदान होना है। इससे पहले खेजुरी थाने की पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमला राजनीतिक कारणों से हुआ या इसके पीछे कोई और वजह है।

हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय

   

सम्बंधित खबर