उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर किसानों को बर्बाद कर रहे मोदी : अखिलेश यादव

बाराबंकी, 12 मई (हि.स.)। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते कहा कि यह चुनाव लोगों के लिए आगे का भविष्य तय करेगा। लोकसभा का यह चुनाव संविधान और देश बचाने को लेकर हो रहा है। यदि जान और संविधान दोनों बचाना है तो भाजपा का सफाया करें।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। अखिलेश आज शहर के मौरंग मंडी के मैदान में इंडी गठबंधन के तहत कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। अखिलेश ने भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक चुनाव है। यदि जान और और संविधान बचाना है तो भाजपा का सफाया करना होगा।

अखिलेश यादव ने चुनाव को समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन बताया और कहा कि आपको और हमको अपना और आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाना है तो हाल में भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के डबल इंजन की होर्डिंग देखी होगी। एक इंजन तो उसमें पहले से ही गायब है। उन्होंने बाराबंकी के लोकसभा चुनाव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यहां तो भाजपा को अपना पहले ही अपना इंजन बदलना पड़ा।

उनका इशारा भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत की बजाय राजरानी रावत को टिकट देने को लेकर था। उन्होंने कहा कि देश का युवा बड़ी मेहनत से कोचिंग करके दूर-दूर परीक्षा देने जाता है और जब परीक्षा देकर वह घर लौटता है तो पता चलता है पेपर लीक हो गया।

उन्होंने इसकी गणित समझते हुए कहा कि करीब एक करोड़ 80 लाख लोग इसी वजह से भाजपा के खिलाफ हैं। हर परिवार से तीन लोग भाजपा से खफा हैं। यदि इनको 80 सीटों में बांट दे तो हर सीट पर भाजपा का दो लाख से अधिक वोटों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से 17 साल का हिसाब लेना है। 10 साल का केंद्र सरकार के और 7 साल प्रदेश सरकार के। अखिलेश में भाजपा प्रत्याशी करते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब पारले जी का पैकेट एक बिस्कुट वाला होगा। उन्होंने कहा कि हमने लैपटॉप बैठे थे और उसकी नकल करते हुए भाजपा ने उसको छोटा करते हुए टैबलेट बांट दिया। उंगली घिसते रहो यह चलता ही नहीं है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन सरकार बनने पर किसानों को आटा और मोबाइल के लिए डाटा फ्री होगा। 4 साल की अग्नि वीर वाली नौकरी की व्यवस्था खत्म कर पक्की नौकरी देंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे।

इस मौके पर उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया का हाथ उठाते हुए कहा कि इनका चुनाव निशान साइकिल नहीं बल्कि हाथ का पंजा है। इसलिए साइकिल वाले लोग हाथ के पंजे पर ही बटन दबाए। करीब आधा घंटे के संबोधन में अखिलेश यादव भाजपा पर हमलावर रहे।

इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, कांग्रेस के पूर्व सांसद पीएल पुनिया, पूर्व सांसद रामसागर रावत, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह को विधायक फरीद महफूज किदवई, गौरव रावत, सुरेश यादव समय तमाम लोग मौजूद रहे।

हिदुस्थान समाचार/पंकज कुमार/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर