महाराष्ट्र की 11 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 30.85 फीसदी मतदान दर्ज

- एक युवक ने दुबई से आकर लोकसभा चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया

मुंबई, 13 मई (हि.स.)। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 11 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 30.85 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। छत्रपति संभाजीनगर जिले में सोमवार को एक युवक ने दुबई से आकर लोकसभा चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 11 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 30.85 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। सर्वाधिक मतदान नंदुरबार में 37.33 प्रतिशत और सबसे कम मतदान पुणे में 26.48 प्रतिशत दर्ज किया गया है। नंदुरबार में 37.33 प्रतिशत, जलगांव में 31.70 प्रतिशत, रावेर में 32.02 प्रतिशत, जालना में 34.42 प्रतिशत, औरंगाबाद में 32.37 प्रतिशत, बीड में 33.65 प्रतिशत, मावल में 27.14 प्रतिशत, पुणे में 26.48 प्रतिशत, शिरूर में 26.62 प्रतिशत, अहमदनगर में 29.45 प्रतिशत और शिरडी में 30.49 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र की 11 सीटों के लिए आज चौथे चरण का मतदान हो रहा है। इस चुनाव में भाग लेने के लिए जागरुक मतदाता राकेश पाटिल आज सुबह दुबई से छत्रपति संभाजी नगर जिले में आए और शहर के सिडको एन-3 मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राकेश पाटिल मूल रूप से छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले हैं और पिछले बीस वर्षों से दुबई में रह रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर/सुनीत

   

सम्बंधित खबर