सुशील मोदी के निधन पर ममता ने शोक जताया

कोलकाता, 14 मई (हि.स.)। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है। उन्होंने सोमवार देर रात दिल्ली के एम्स में सुशील कुमार मोदी की मौत की खबर मिलने के बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर पोस्ट किया। इसमें ममता ने लिखा, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

उल्लेखनीय हैं कि सुशील कुमार मोदी कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली के एम्स में उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था जहां सोमवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश /गंगा

   

सम्बंधित खबर