उप्र: राजा भईया और धनंजय सिंह के बयानों से बदली हवा

लखनऊ, 14 मई (हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की राजनीति में पकड़ रखने वाले जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बयानों से सियासी हवा बदल गयी।

मंगलवार को जौनपुर में एक जनसभा में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक अच्छी सरकार चल रही है। इसके लिए वह भारतीय जनता पार्टी को मतदान करेंगे। धनंजय सिंह के बयान के बाद उनके समर्थकों ने अपने लक्ष्य की ओर प्रचार करना आरम्भ कर दिया। देर शाम जौनपुर में धनंजय के बयान को लेकर चर्चाएं शुरु हो गयी।

इसी तरह जनसत्ता दल के अध्यक्ष राजा भईया से मिलने कौशाम्बी के भाजपा प्रत्याशी पहुंचें तो हवा उड़ गयी कि राजा भईया ने भाजपा को समर्थन कर दिया। इसके बाद राजा भईया का एक बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनके समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता जहां वोट करना चाहें, वे कर सकते हैं। क्योकि जनसत्ता दल का कोई उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं है तो कार्यकर्ता अपने विचार से वोट करें।

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया को प्रतापगढ़ से लेकर लखनऊ के सियासत तक प्रमुख नेता माना जाता है। उनके अपने समर्थकों को इशारा करने के बाद उत्तर प्रदेश की सत्ता में बैठी भाजपा की तरफ ज्यादातर समर्थक जाते हुए दिख रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/बृजनंदन

   

सम्बंधित खबर