रिषड़ा में लगी विजय पथ प्रदर्शनी

रिषड़ा में लगी विजय पथ प्रदर्शनी

हुगली, 16 मई (हि.स.)। हुगली जिले के रिषड़ा के बांगुड़ पार्क इलाके में गुरुवार से विजय पथ प्रदर्शनी शुरू हो गई है। गुरुवार 16 जनवरी से शुरू होकर यह प्रदर्शनी 19 जनवरी तक चलेगी। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अशोक वर्मा, जितेंद्र सुनालिया एवम् अन्य के सहयोग से महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

इस प्रदर्शनी में स्थानीय महिलाओं ने कुल 15 स्टाल लगाए हैं जिनमें रेडिमेड कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स, भगवान के पोशाक, चूर्ण सुपारी, हस्तकला के स्टाल शामिल हैं। गुरुवार सुबह से ही इस प्रदर्शनी में स्थानीय लोगों की भीड़ देखी गई।

कई लोगों ने इस प्रदर्शनी में आकर खरीददारी में भी रुचि दिखाई। गुरुवार शाम रिषड़ा नगरपालिका के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा इस प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचे और आयोजकों का धन्यवाद किया। प्रदर्शनी के आयोजक अशोक वर्मा ने कहा कि रिषड़ा के विकास पुरुष विजय सागर मिश्रा द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से प्रेरणा लेकर इस प्रदर्शनी का नाम विजय पथ प्रदर्शनी किया गया है।

विजय सागर मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए और ऐसे आयोजनों के सहयोग के लिए वे हमेशा तैयार हैं। प्रदर्शनी का आयोजन करने के लिए मिश्रा ने आयोजकों को धन्यवाद दिया। हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा

   

सम्बंधित खबर