राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज ने राजनाथ सिंह का समर्थन किया

लखनऊ, 17 मई (हि.स.)। लखनऊ में लोकसभा चुनाव के दौरान मुस्लिम मतदाताओं के बीच भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह का जोर-शोर से प्रचार हो रहा है। इसी दौरान मुस्लिम वर्ग में कार्य करने वाले संगठन राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज ने राजनाथ सिंह का समर्थन किया है। राजनाथ सिंह के लिए अब संगठन के पदाधिकारी प्रचार में जुटे हैं।

राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के नेता औरंगजेब आलम इदरीशी ने कहा कि जन जन में लोकप्रिय नेता राजनाथ सिंह एक बार फिर से चुनाव जीते। इसके लिए उनके संगठन ने भाजपा और राजनाथ सिंह को समर्थन देते हुए प्रचार आरम्भ कर दिया है। लखनऊ शहर में राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज की महानगर अध्यक्षा शहनाज़ बानो की अगुवाई में आरजू नगर, मड़ियांव, अजीत नगर, हिम सिटी की कालोनियों में एक एक मकान में प्रचार किया गया है।

औरंगजेब ने कहा कि लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह एतिहासिक मतों से विजयी होंगे। उन्हें भाजपा के समर्थकों के अलावा दूसरे वर्ग का भी पूरा समर्थन मिल रहा है। इस बार जीत का अंतर चार से पांच लाख तक होगा। वहीं देश में भाजपा का चार सौ पार का लक्ष्य भी पूरा होगा।

वहीं राष्ट्रवादी मुस्लिम पसमांदा महाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष ज़ुबैर सिद्दीकी, क्षेत्र महामंत्री मोहम्मद नदीम, मोहम्मद अकमल शेख, आजमगढ़ से अध्यक्ष दानिश अंसारी, लखनऊ से अध्यक्ष एमएम सिद्दीकी सहित कई पदाधिकारी इस वक्त अलग अलग क्षेत्रों में घूमकर भाजपा के प्रत्याशी राजनाथ सिंह का प्रचार कर रहे हैं। भाजपा की ओर से छपे पत्रक को देकर राजनाथ सिंह को मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/ शरद/मोहित

   

सम्बंधित खबर