3 बांग्लादेशी वसई से दबोचे गए

मुंबई,17 मई (हि . स.)। वसई के कोलीवाडा क्षेत्र में रह रहे 3 बांग्लादेशियो पर कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ वसई पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया गया है। मिली जानकारी का अनुसार,अनैतिक मानव तस्करी निवारण प्रकोष्ठ की टीम ने गुप्त सूचना के जरिए वसई पश्चिम के कोलीवाड़ा में 3 बांग्लादेशियो पर कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक,अभियुक्तों ने पिछले चार वर्षों से बांग्लादेश से भारत में प्रवेश करने के बाद रह रहे थे। माणिक शेख,मोहम्मद अलियाज आमुल कासिम शेख और फ़रिदा इलियाज आमुल कासिम शेख) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनैतिक मानव तस्करी निवारण प्रकोष्ठ कार्यरत महिला पुलिस हवालदार (सुप्रिया तिवले) की शिकायत पर वसई थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

हिंदुस्थान समाचार/

   

सम्बंधित खबर