दामाद ने लोहे के रड्ड से वार कर की ससुर की हत्या

दुमका, 17 मई (हि.स.)। नगर थाना क्षेत्र के मोरटंगा मुहल्ले में दहेज के लिए दामाद ने ससूर ससुर गुणाव मल्लाह (66) की रॉड से वार कर हत्या कर दी।

सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को मोरटंगा, केवटपाड़ा निवासी आरोपित दामाद सोनू मल्लाह उर्फ तेरेसा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मृतक के बेटे धन्नजय मल्लाह के लिखित शिकायत पर आरोपीित दामाद समेत उसके माता रेशमी मल्लाह, पिता महेशचंद्र मल्लाह को भी गिरफ्तार करने में सफल रही। लिखित शिकायत में बताया कि शादी के बाद से ही आरोपी दहेज का मांग करता था। दामाद को रोजगार के लिए ई-रिक्शा भी दिया गया। इसके बावजूद आरोपित और उसके परिवार वाले पैसे की मांग अक्सर किया करते थे। इंकार पर विवाद बढ़ा और आरोपित दामाद अपने परिवार वालों संग मिलकर उसके पिता की हत्या कर दी। मामले में पुलिस मृतक के बेटे के लिखित शिकायत पर आरोपित और उसके परिवार वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए शुक्रवार को आरोपित दामाद और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार/ नीरज

   

सम्बंधित खबर