एएसआई हत्याकांड में सार्जेंट मेजर और डे मुंशी सस्पेंड

लोहरदगा, 12 जून (हि.स.)। एएसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह हत्याकांड में रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे ने कार्रवाई करते हुए लोहरदगा पुलिस के सार्जेंट मेजर शेरू कुमार रंजन को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही जांच में दोषी पाए जाने पर लोहरदगा एसपी हारिश बिन जमां ने डे मुंशी विनोद कुजूर को सस्पेंड कर दिया है।

एसपी की जांच में पता चला है कि डे मुंशी को यह बात मालूम थी कि आरोपित कांस्टेबल अनंत सिंह मुंडा मानसिक रोगी है और उसका इलाज रिनपास से चल रहा है। इसके बावजूद उसने विभाग के अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं दी थी और उसे इंसास राइफल देकर चुनाव ड्यूटी पर दूसरे जिले में भेज दिया। इसी राइफल से उसने एएसआई धर्मेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी।

हिन्दुस्थान समाचार/ गोपी/चंद्र प्रकाश

   

सम्बंधित खबर