गुजरात के कई शहर भीषण गर्मी की चपेट में, पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट

मौसम

अहमदाबाद, 18 मई (हि.स.)। राज्य के कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में है। अधिकतम तापमान अधिक समय तक रहने के कारण घरों के बाहर भट्ठी जैसा वातावरण बना हुआ है। राज्य के कई जिलों में शनिवार को तापमान 44 डिग्री तक दर्ज किया गया। अहमदाबाद शहर में इस साल का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने बताया कि राज्य के कई शहर शनिवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहे। अहमदाबाद, राजकोट, डीसा का अधिकतम तापमान 44 डिग्री के आसपास रहा। भावनगर, सुरेन्द्रनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, कच्छ और वलसाड में आगामी 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। एक दिन पूर्व शुक्रवार को राज्य के तीन जिलों का अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक था। इसमें सबसे अधिक 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान सुरेन्द्रनगर में था। अहमदाबाद और गांधीनगर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस था।

मौसम विभाग के अनुसार वलसाड, भावनगर, सुरेन्द्रनगर, पोरबंदर, जूनागढ़ और कच्छ में आगामी 5 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट दिया गया है। अहमदाबाद और गांधीनगर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस है। अहमदाबाद में आगामी 48 घंटे के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में गुजरात का सुरेन्द्रनगर 48.8 डिग्री तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म शहर रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/बिनोद/सुनीत

   

सम्बंधित खबर