हथियार के साथ वायरल विडियो मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण,01 जुलाई(हि.स.)। सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वायरल वीडियो के मामले में दो आरोपी को हरसिद्धि थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवकों में अब्दुल तालिब ग्राम घिववाढार हरसिद्धि और चुन्नु कुमार भादा थाना हरसिद्धि है।

हरसिद्धि थाना अध्यक्ष निर्भय कुमार राय ने सोमवार को बताया कि दोनो युवकों का सोशल मीडिया पर हथियार लहराते वीडियो वायरल हुआ था,जिसकी जांच और युवकों की पहचान कर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त के विरूद्ध आर्म्स एक्ट मामला दर्ज कर पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है। छापेमारी में जेएसआई रविरंजन कुमार अन्य पुलिस बल शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद प्रकाश/चंदा

   

सम्बंधित खबर