मां आनंदी संस्था ने स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में शामिल महिलाएं

भागलपुर, 19 मई (हि.स.)। मां आनंदी संस्था के द्वारा रविवार को सैंडिस कंपाउंड परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कि मां आनंदी संस्था विगत कई वर्षों से महिला उत्थान एवं अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते आ रही है। लोगों को स्वरोजगार, कन्या विवाह, वृक्षारोपण, पर्यावरण सुरक्षा, मेडिकल कैंप आदि कार्य कर लोगों को लाभान्वित करने का काम कर रही है। उसी कड़ी में आज मां आनंदी संस्था ने स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर शंखनाद के साथ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया।

सभी महिलाओं ने संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी के सानिध्य में एरोबिक कर स्वास्थ्य लाभ लिया और लोगों को जागरुक करते हुए योग एक्सरसाइज एवं एरोबिक्स करने की अपील की। मौके पर संस्था की संस्थापिका प्रिया सोनी ने कहा कि सैकड़ों महिलाएं कार्यक्रम में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। यहां पर ताली वर्कआउट, भजन, शंख एवं घंटी ध्वनि के साथ व्यायाम कराया जाता है।

उन्होंने कहा कि शंख और घंटी सिर्फ पूजा के लिए नहीं बल्कि इसके उनके वैज्ञानिक महत्व भी हैं। आयुर्वेद और वैज्ञानिक की माने तो शंखनाद से सकारात्मक ऊर्जा का सृजन होता है। जिससे आत्मबल में वृद्धि होती है। शंख में प्राकृतिक कैल्शियम, गंधक और फास्फोरस की भरपूर मात्रा होती है। शंख से मुख के तमाम रोगों का नाश होता है। फेफड़ों को भी तंदुरुस्त रखता है।

एरोबिक में शामिल कई महिलाओं से एरोबिक से होने वाले लाभ को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि अर्थराइटिस, गैस बनना, सर दर्द, बीपी, वजन नियंत्रण, माइग्रेन जैसे कई बीमारियों से हम लोगों को लाभ मिला है। आज हमें दवाई से मुक्ति मिल चुकी है।

हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा

   

सम्बंधित खबर