ब्लाक कांग्रेस भानपुरी व शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्व.राजीव गांधी की मनाई पुण्यतिथि

कांग्रेस

जगदलपुर, 21 मई (हि.स.)। ब्लाक कांग्रेस भानपुरी एवं बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि सादगीपूर्ण मनाई गई। इस दौरान उपस्थित समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा स्व.राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने स्व. राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। भानपुरी के पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी सबसे कम उम्र के पहले भारत के युवा प्रधानमंत्री थे। उन्होंने देश को आधुनिकता की तरफ अग्रसर किया। 18 वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार भी इन्ही की देन है। भारत में कंप्यूटर और संचार क्रांति का श्रेय भी स्व. राजीव गांधी को ही जाता है।

पूर्व विधायक रेखचंद ने कहा कि राजीव गांधी ने अपनी मां प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की निधन के बाद देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। उन्होंने देश के आधुनिकीकरण करने का काम किया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया। देश की आजादी से लेकर गांधी-नेहरू परिवार ने बड़ी शहादत दी है। भले ही राजीव गांधी जैसे नेता हमारे बीच मौजूद नहीं है किन्तु इस देश के विकास में, प्रगति में, एकता अखण्डता में देशवासियों के दिलों में सदैव जिंदा रहेंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, रेखचंद जैन, वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा, अंगद प्रसाद त्रिपाठी , अनवर खान एवं नरेन्द्र तिवारी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे / गेवेन्द्र

   

सम्बंधित खबर