बिकुवादाग का ऐतिहासिक मंडा पूजा शुरू, 138 भोक्ता कर रहे हैं भोलनाथ की आराधना

खूंटी, 21 मई (हि.स.)। कर्रा प्रखंड के बिकुवादाग गांव में मंगलवार से बाबा भोलनाथ की आराधना का कष्ट साध्य अनुष्ठान ऐतिहासिक मंडा शुरू हो गया। इसके साथ ही घर-घर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई। इस बार 138 शिव भक्त(भोक्ता) अपना घर-परिवार त्याग कर बाबा भोलनाथ की सेवा में लगे हैं।

पट भोक्ता दुलार महतो के नेतृत्व मे भोक्ता निराहार रहकर दिन भर शिव आराधना में लगे हैं। 138 भोक्ता बाबा काल भैरव के काष्ठ विग्रह को माथे पर शिरोधार्य कर साड़ी पहनकर नंगे पांव हर सनातनी के घर भोले शिवामणि महेश, जय जगन्नाथ काशी विश्वनाथ के उद्घोष के साथ पूरे गांव का भ्रमण कर रहे हैं। यह क्रिया लगातर तीन दिनों तक जारी रहेगी। पहिलवंशा जगदीश लोहरा द्वारा हर सनातनी के घर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करायी। मंडा पूजा की देखरेख करनेवाले शर्मा परिवार के दिलीप शर्मा और अशोक शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पटभोक्ता दुलार महतो के नेतृत्व में गुरुवार की रात्रि जागरण, छऊ नृत्य, धुआंसी और भोर में फूलखुंदी अनुष्ठान का आयोजन किया जायेगा। शुक्रवार को झूलन के साथ ही तचार दिवसीय पर्व का सपामन हो जायेगा। मौके पर गुरुवार की रात और शुक्रवार को दिन भर बिकुवादाग में मेला का आयोजन किया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

   

सम्बंधित खबर