छात्र -छात्राओं ने निकाली पर्यावरण के प्रति जागरुकता रैली

जयपुर, 22 मई (हि.स.)। श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस थीम बी ए पार्ट ऑफ प्लान के अवसर पर राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ बलराज सिंह रहे ।जोबनेर महाविद्यालय के रेड्डी छात्र -छात्राओं ने लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए सांसे हो रही है कम, आओ पेड़ लगाए हम जैसे नारों के साथ रैली निकाली। अनुवांशिकी व पादप प्रजनन विभाग ने पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें सादिया खान, सरोज वर्मा व कोमल चौधरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें पुरष्कार देकर सम्मानित किया गया।

विश्वविद्यालय कुलपति डॉ बलराज सिंह ने कहा कि वैज्ञानिकों द्वारा जैव विविधता को बचाने के लिए एक ही प्लेटफार्म पर मंथन किया गया। उन्होंने बताया कि जैव विविधता शब्द का प्रयोग पृथ्वी पर जीवन की विशाल विविधता का वर्णन करने के संदर्भ में किया जाता है। इसका उपयोग विशेष रूप से एक क्षेत्र या पारिस्थितिकी तंत्र में सभी प्रजातियों को संदर्भित करने के लिए किया जा सकता है। जैव विविधता पौधों, बैक्टीरिया, जानवरों और मनुष्यों सहित हर जीवित चीज को संदर्भित करती है। इसे अक्सर पौधों, जानवरों और सूक्ष्मजीवों की विस्तृत विविधता के संदर्भ में समझा जाता है, लेकिन इसमें प्रत्येक प्रजाति में विद्यमान आनुवंशिक अंतर भी शामिल होता है।

राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड के मेम्बर सेक्रेटरी आईएफएस आर एन मीणा ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस की महत्वत्ता बताई व विद्यार्थियों को वातावरण स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/संदीप

   

सम्बंधित खबर